Adityapur News: उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण शिविर आज से
आदित्यपुर, नवम्बर 20 -- Adityapur News: गम्हरिया। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के पखवाड़ा के तहत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला की ओर से प्रखंड में उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण सह जन समस्या निवारण कैंप का आयोजन किया जाएगा प्रखंड में तीन अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले इन शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहला शिविर 20 नवंबर (शुक्रवार) को कांड्रा बाजार में, दूसरा 21 नवंबर (शनिवार) को विद्युत उपकेंद्र रायबासा में तथा तीसरा शिविर 26 नवंबर को रापचा ग्राम में लगाया जाएगा। इन शिविरों में संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे. शिविर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक लगेगा। यह भी पढ़ें- Latehar News: बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.