आदित्यपुर, अगस्त 24 -- Adityapur News: चांडिल। ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में 11 करोड़ की लगात से 17 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की जाएगी। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत रविवार को विधायक सविता महतो ने 11 करोड़ की लागत से 17 किलोमीटर की छह सड़कों का शिलान्यास किया। योजना के तहत रुगड़ी बाजार से कुटाम तक 143.23 लाख से 2.5 मिलोमीटर, टीकर से नदीसाई तक 221.938 लाख रुपये से 3.2 किलोमीटर, चिपड़ी हाईस्कूल से चुनीडीह भाया सलगाडीह तक 195.796 लाख से 3.2 किलोमीटर सड़क, लेपाटांड़ से कुंदरीलौंग तक 226.752 लाख से 4.10 किलोमीटर सड़क, बांधडीह काड़का से पुरानडीह तक 137.674 लाख से 3.2 किलोमीटर तथा तामारी से अतारग्राम तक 118.702 लाख से 1.18 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Adityapur News: विधायक ने कुकड़ू में 12 करोड़ की छह सड़कों का कि...