आदित्यपुर, अगस्त 15 -- Adityapur News: चांडिल। स्वतंत्रता दिवस को लेकर ईचागढ़ पुलिस ने शुक्रवार की देर रात तक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी वरुण यादव के नेतृत्व में मिलन चौक, टिकर एवं दुमटांड चौक में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के कागजात और दोपहिया वाहनों के हेलमेट की जांच की गई। जिन चालकों के पास हेलमेट नहीं था, उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...