आदित्यपुर, अगस्त 18 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित सिद्धेश नर्सिंग होम में राजनगर की रहनेवाली नमिता डे नामक महिला के गर्भाश्य में तीन माह के बच्चे की मौत हो गयी। इसके बाद अस्पताल में महिला के पति पति टिंकू डे और उसके परिजनों ने हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सकों से सकारात्मक वार्ता के बाद सभी वापस लौट गये।

घटनाक्रम इधर मामले को लेकर अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मनोरमा सिद्धेश से बताया कि करीब तीन माह की गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड में बच्चे की स्थिति को देखते हुए आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन लेने तथा पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई थी। हालांकि, मरीज द्वारा चिकित्सकीय सलाह का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। चिकित्सक के अनुसार मरीज को नियमित रूप से इंजेक्शन लेने और आराम करने की सलाह दी गई थी, लेक...