Adityapur News: इमली चौक के पास ठेले पर मांस खाने को लेकर हंगामा
आदित्यपुर, अगस्त 7 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित इमली चौक के पास गुरुवार को फल के ठेले पर मांस खाने को लेकर हंगामा हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लावारिस अवस्था में पड़े फल के ठेले और मांस रखे प्लास्टिक के झोले को जब्त कर थाना ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक व्यक्ति इमली चौक के पास फल खरीदने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर फल विक्रेता पर पड़ी, जो अपने ठेले के पास बैठकर मांस खा रहा था। फल विक्रेता से पूछताछ पर मुर्गे का मांस बताया। इसी बीच आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी और मामले को लेकर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख फल विक्रेता घबरा गया और अपने साथ प्लास्टिक के झोले में लेकर आए मांस को वहीं फेंककर मौके से भाग निकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.