आदित्यपुर, सितम्बर 28 -- Adityapur News: इंडो डैनिश टूल रूम में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम फोटो 1 सोमवार को संस्थान परिसर में पौधे लगाते जीएम एवं अन्यग़म्हरिया। इंडो डेनिश टूल रूम में जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के जीएम रवीन्द्र कुमार समेत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अभियान के दौरान परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान परिसर में विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया गया तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जीएम रवीन्द्र कुमार ने स्वच्छता और पर्यावरण सं...