आदित्यपुर, जुलाई 15 -- Adityapur News: चांडिल। नीमडीह के शहीद निर्मल महतो इंटर कॉलेज दुमदुमी में मंगलवार को जेआईएस फाउंडेशन चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान सह विदाई समारोह हुआ। वहीं नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल हुईं। समारोह में 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक सविता महतो ने प्रशस्ति पत्र, मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं सत्र 2026-28 के 11वीं कक्षा में नामांकित नए छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उनका परिचय कराया गया। संबोधन में विधायक ने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: चौरा ह...