आदित्यपुर, जुलाई 22 -- Adityapur News: गम्हरिया। आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित एनआईटी एवं आसंगी फुटबॉल ग्राउंड के समीप वाटर पंप हाउस में ड्यूटी के दौरान एक बाइक चोरी हो गयी। इस संबंध में पीड़ित लाला लोहार ने आरआईटी थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार लाला लोहार 18 जुलाई की रात 8 बजे से वाटर पंप हाउस में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सुबह छुट्टी होने पर उनकी बाइक चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर पुलिस से शिकायत कर खोजबीन करने मांग की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...