Adityapur News: आरकेएफएल के कर्मी ने खुद को मारी गोली, मौत
आदित्यपुर, अगस्त 23 -- Adityapur News: आदित्यपुर/गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप किराये के मकान में शनिवार को 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सपन दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटनास्थल से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। कमरे से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया, जहां सपन दास लहूलुहान अवस्था में मृत मिला। सपन दास शादीशुदा था। उसकी पत्नी और दो बच्चे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह में रहते हैं। करीब चार माह पूर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.