Adityapur News: आरएस सिंह की 87वीं जयंती पर बच्चों में बांटी गई पठन सामग्री
आदित्यपुर, अगस्त 4 -- Adityapur News: आदित्यपुर। वृद्ध शांति निकेतन के संस्थापक अध्यक्ष, आदित्यपुर रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य तथा कला निकेतन विद्या मंदिर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. आरएस सिंह की 87वीं जयंती सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष चंद्रमा पांडे ने स्व. सिंह के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दुख हरण पंडित, सचिव निहार रंजन होर, ए.पी. रस्तोगी, सुनील झा, अधिवक्ता ओम प्रकाश, सच्चिदानंद सिंह, मधेश्वर सिंह, वकील सिंह, महेंद्र प्रसाद, मदन सिंह, अशोक कुमार, आनंद प्रकाश, सुनील कुमार, प्रकाश कश्यप, पीयूष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.