आदित्यपुर, जुलाई 23 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आरआईटी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस संबंध में आरआईटी थाना कांड संख्या-34/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि 22 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर कुलुपटांगा फुटबॉल मैदान के पास छापेमारी कर राजू लोहार (23), वासुदेव लागुरी (22) और आदित्य राज (21) को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। राजू लोहार पर चोरी, वासुदेव लागुरी पर डकैती और चोरी, जबकि आदित्य राज पर मारपीट समेत अन्य मामलों में पह...