आदित्यपुर, जुलाई 13 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आरआईटी पुलिस ने एलआईजी जनता रो हाउस कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, धार्मिक मूर्तियां और अन्य सामान बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को ब्रजेश कुमार ठाकुर द्वारा आरआईटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एलआईजी स्थित विपिन कुमार झा के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, धार्मिक सामग्री तथा 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Adityapur News: आईआईटी: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामदगिरफ्तारी की प्रक्रिया अनुसंधान के दौरान पुलिस ने रतन नाग उर्फ रतन लोहार और करन पात्रो को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेह...