आदित्यपुर, अगस्त 29 -- Adityapur News: कांड्रा आनन्द मार्ग स्कूल में शुक्रवार को श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर आनन्द मार्ग का 87वां प्रथम दीक्षा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ सरायकेला-खरसावां के भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने कहा कि मनुष्य जीवन, मुक्ति की आकांक्षा और सदगुरु का सानिध्य दुर्लभ है। जीवन को सार्थक बनाने के लिए साधना, सेवा, सत्संग और त्याग के मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर साधक-साधिकाओं ने अपने संकल्प दोहराए। कार्यक्रम विश्वभर के आनन्द मार्ग इकाइयों में भी आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- जमालपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया 87वां प्रथम दीक्षा दिवस एवं श्रावणी पूर्णिमा उत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...