आदित्यपुर, अगस्त 10 -- Adityapur News: गम्हरिया। मोड़े माझी व स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधिमंडल तथा खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति की ओर से रविवार को आदिवासी दिवस के अवसर पर रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मांझी बाबा समेत समाज के विशिष्ट लोगों को अंगवस्त्र एवं पौधे प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीएचयू के वरीय प्राध्यापक डॉ. राजू मांझी, समाजसेवी गणेश महाली, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मुर्मू, चांडिल कॉलेज के प्राचार्य सुशील मुर्मू, फिल्म निदेशक रविराज मुर्मू ने महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: आदिवासी समाज अपनी संस्कृति, परंपरा, प्राकृतिक संसाधनों को बचायें रखें: एसडीओआदिवासी समाज के अधिकार समारोह को सं...