आदित्यपुर, अगस्त 2 -- Adityapur News: फोटो 3 बैठक में उपस्थित समाज के लोग गम्हरिया। रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में 9 अगस्त को आयोजित आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर रविवार को बैठक हुई। गम्हरिया स्थित संथाल सरना उमूल परिसर में मोड़े माझी प्रतिनिधिमंडल एवं खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति की संयुक्त बैठक में बताया गया कि सुबह आठ बजे समाज के सदस्य रामचंद्रपुर में जुटेंगे। यहां से करीब 500 मोटरसाइकिलों की रैली जमशेदपुर, आदित्यपुर, गम्हरिया और कांड्रा होते हुए रामचंद्रपुर पहुंचेगी। इसके बाद सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम में एसपी मनोज स्वर्गीयारी, बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. राजू माझी, चांडिल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कुमार मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर क...