आदित्यपुर, अक्टूबर 28 -- Adityapur News: चांडिल। चौका के कुरली में स्थित कंपनी प्रबंधन पर आदिवासी रैयत की जमीन पर कब्जा करने के विरोध में झारखंड श्रमिक संघ ने चांडिल प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। संघ के केंद्रीय महासचिव शैलेंद्र मैथी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि सात दिनों के भीतर रैयत सनाराम माझी पर कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। संघ ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन निजी जमीन का गैरकानूनी तरीके से हस्तांतरण कर वहां चारदीवारी का निर्माण कराया है। साथ ही जमीन की मेड़ को समतल करने और पेड़ों को भी काटा गया है। इस मौके पर फुल सिंह मुंडा, सुधाकर गोप, रीजू माझी, सुखलाल माझी, खुदीराम मुंडा, सागर सोरेन, श्रीराम माझी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...