आदित्यपुर, अगस्त 26 -- Adityapur News: आदित्यपुर। नागरिक समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई और कचरा उठाव की व्यवस्था चरमराने का आरोप लगाया है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार नहीं होने आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में जगह-जगह कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। नालियों की समुचित सफाई नहीं होने से गंदगी फैली हुई है। नगर निगम की लापरवाही के कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों के बढ़ने के साथ संक्रमणजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...