आदित्यपुर, अक्टूबर 21 -- वेज रोल विवाद में चाकूबाजी Adityapur News: आदित्यपुर। मंगलवार देर रात आदित्यपुर में एक मामूली बात ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आयडा गेट के सामने स्थित खाऊ गली में वेज रोल को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।घटना मंगलवार देर रात करीब 1:00 बजे की है। मानगो निवासी शेखर तिर्की आदित्यपुर शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में लाइटिंग का काम करने आया था। रात में वह अपने साथी गोलू के साथ आयडा गेट स्थित एक फास्ट फूड ठेले पर वेज रोल खाने पहुंचा। ऑर्डर को लेकर दुकानदार और शेखर के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।विवाद बढ़ता देख शेखर और गोलू ने फोन कर पूजा समिति...