आदित्यपुर, अगस्त 11 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर स्टेशन और आदित्यपुर-गम्हरिया रेलखंड पर सोमवार की सुबह हुई दो घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना तड़के करीब तीन बजे विद्युतनगर के पास हुई। यहां पटरी पार करने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। आरपीएफ की सूचना पर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान रांची निवासी आकाश ठाकुर (22) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- पुणे से लौट रहे हेतमपुर के युवक की ट्रेन से गिर मौत वह एनआईटी में टाइल्स मिस्त्री के रूप में काम करता है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि देर रात वह रेलवे पटरी पर क्यों ग...