आदित्यपुर, अक्टूबर 27 -- Adityapur News: आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित ईश्वर लाल ज्वेलर्स में वर्ष 2023 में हुई लूट के मामले में पुलिस ने करीब तीन साल बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश राय उर्फ नायडू यादव उर्फ सुरेश उर्फ लेदू (26) के रूप में हुई है। वह बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित कंचनपुर गांव का निवासी है।सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि 6 अगस्त 2023 को लाल बिल्डिंग के पास स्थित ज्वेलरी दुकान में हथियार का भय दिखाकर करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटे गए थे। इस मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 243/2023 दर्ज किया गया था।एसपी के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पटना, मुंबई और दिल्ली में छिपकर रह रहा था। पुलिस की टीम पिछले चा...