आदित्यपुर, जुलाई 24 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल के आईसीयू में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना में अस्पताल के आईसीयू को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी मरीज के हताहत होने की सूचना नहीं है। अस्पताल प्रबंधन की तत्परता के कारण सभी मरीज सुरक्षित हैं। अस्पताल प्रबंधन के स्थानीय हेड राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।

घटना का विवरण आग लगते ही आईसीयू में भर्ती मरीजों को तत्काल दूसरे वार्ड में सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया गया। अस्पताल में उपलब्ध फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण झारखंड अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर...