आदित्यपुर, अगस्त 3 -- Adityapur News: आदित्यपुर(जमशेदपुर)। जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर के आसंगी चेकडैम में नहाने के दौरान एनआईटी जमशेदपुर का छात्र डूब गया। घटना रविवार दोपहर की है। प्रबंधन और पुलिस के अधिकारी की मौजूदगी में देर तक चले तलाशी अभियान में बीटेक चौथे वर्ष (मेटालर्जी) के तनवीर हसन का कोई पता नहीं चल पाया था। इससे गुस्साये छात्रों ने परिसर में प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के मुताबिक, आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेकडैम में तनवीर अपने दो दोस्त जेड आलम और देबू फर्नाडिस के साथ नहाने गया था। तीनों स्नान करने के लिए चेकडैम में कूदे। इसी क्रम में तनवीर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। तनवीर को डूबता देख उसके दोस्तों ने आसपास मदद की गुहार लगायी और फिर भागते हुए एनआईटी परिसर पहुंचे। इस क्रम में करीब एक घंटा...