Adityapur News: आदित्यपुर की फैक्ट्री में बेकिंग ओवन फटा, 1 मजदूर की मौत, सात घायल
आदित्यपुर, जुलाई 31 -- Adityapur News: आदित्यपुर (जमशेदपुर)। जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज दो स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में गुरुवार दोपहर बेकिंग ओवन ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर घायल हो गए। घायलों में पांच को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था। वहीं, तीन अन्य घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक मुरली पात्रो (30) गम्हरिया के बासुरदा का रहने वाला था। वह कंपनी में ऑपरेटर था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के साथ घटना के बारे में जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 12.30 बजे टाटा मोटर्स की एंसीलरी कंपनी ग्लोरिया इंजीनियरिंग में पाउडर कोटिंग प्रक्रिया के दौरान गैस का दबाव अचानक बढ़ने से ओवन का ऊपरी हिस्सा (ढक्कन) टूटकर नीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.