Adityapur News: आदित्यपुर आशियाना चौक से अपहृत युवक को तमोलिया में छोड़ फरार हुए बदमाश , एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में हुई नाकेबंदी
आदित्यपुर, सितम्बर 14 -- Adityapur News: आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के अति-व्यस्त आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशियाना चौक से सोमवार शाम एक युवक का अपहरण किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी की तत्परता और पूरे जिले में तत्काल कराई गई सघन नाकेबंदी के कारण पुलिस की घेराबंदी से घबराए आरोपी युवक हामिद उर्फ अल्ताफ को कपाली के पास तमोलिया में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घटना का विवरण घटनाक्रम के संबंध में चश्मदीदों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार से पांच युवक काले रंग की संदिग्ध चार पहिया गाड़ी से आशियाना चौक पहुंचे। आरोपियों ने वहां खड़ी एक सफेद कार से हामिद उर्फ अल्ताफ को जबरन नीचे उतारा और अपनी गाड़ी में बैठा लिया तथा गम्हरिया-कांड्रा मार्ग की ओर तेजी से भाग निकले।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.