Adityapur News: आजसूी ईचागढ़ के हक की लड़ाई जारी रखेगी : सहिस
आदित्यपुर, अक्टूबर 11 -- Adityapur News: आजसू पार्टी भाजपा का लंबे समय से दोस्त और गठबंधन धर्म का पालन करने वाला सहयोगी रहा है। गठबंधन को तोड़ने की कोशिश एक पक्ष से होती है तो पार्टी इसकी समीक्षा करेगी। यह बातें पूर्व मंत्री व आजसू केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद सहिस ने शनिवार को नीमडीह में आयोजित ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी आंदोलन और संघर्ष की उपजी हुई पार्टी है जो ईचागढ़ की जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग काफी समय से संगठन से जुड़े रहे वैसे लोग एक साजिस के तहत कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ना चाहते हैं। इसके बावजूद आजसू पार्टी अपने सामाजिक न्याय और विकास के सिद्धांतो पर चलती रहेगी। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.