आदित्यपुर, अगस्त 23 -- Adityapur News: चांडिल। अनुमंडल बार एसोसिएशन ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को चार सूत्री मांग पत्र सौंपकर आवश्यक पहल करने की मांग की है। बार एसोसिएशन ने अपने मांग पत्र में कहा है कि 31 अगस्त 2003 को चांडिल अनुमंडल का गठन हुआ था तथा 23 जुलाई 2022 से सिविल न्यायालय भी कार्यरत है। इसके बावजूद अनुमंडल क्षेत्र के आम लोगों को विभिन्न प्रशासनिक एवं न्यायिक सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने चांडिल सिविल न्यायालय के पास जेल भवन का निर्माण करने, चांडिल में कोषागार खोलना, चांडिल अनुमंडल कार्यालय में टिकट भंडार की अनुज्ञप्ति जारी कर टिकट उपलब्ध कराने तथा चांडिल में कार्यपालक दंडाधिकारी की अविलंब नियुक्ति करने की मांग शामिल है। इस मौके पर अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह, गोवर्धन महतो, संजय...