Adityapur News: अनियमितता की शिकायत पर जिला पार्षद ने निर्माण कार्य को कराया बंद
आदित्यपुर, अगस्त 5 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा में जिला परिषद निधि से एक करोड़ 19 लाख की लागत से बन रहे बस स्टैंड( चारदीवारी, प्रवेश द्वार, पार्किंग एवं सड़क) के निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत के बाद जिला पार्षद ज्योतिलाल मांझी ने निर्माण कार्य को फिलहाल रोक दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पार्षद कार्यस्थल पहुंचे तथा शिकायत को सही पाया। बताया कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने तथा घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने की शिकायत पर संवेदक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वे डीसी, डीडीसी, जिला परिषद अध्यक्ष से लिखित शिकायत करेंगे। जांच होने तक निर्माण कार्य बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- Adityapur News: जांच के नाम पर पुलिस प्रशासन कर रही है गुमराह: जिला पार्षद यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बरगड्डा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.