नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- एडिडास (Adidas) ने भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी की है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने गुरुग्राम में अपने इंडिया टेक हब में लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। जूते बनाने वाली इस कंपनी ने मंगलवार, 15 सितंबर को एक टाउन हॉल मीटिंग में छंटनी की घोषणा की। संख्या के हिसाब से देखें तो 700 में से करीब 350 कर्मचारियों की छंटनी की गई है।दो ग्रुप में बांटे गए कर्मचारी एडिडास में होने वाली छंटनी से सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और डेटा इंजीनियर प्रभावित होंगे। प्रभावित कर्मचारियों को दो ग्रुप में बांटा गया है। एक ग्रुप को 15 सितंबर को ही एग्जिट लेटर मिल गए। दूसरा ग्रुप 15 दिसंबर तक काम पर बना रहेगा ताकि वे अपनी जिम्मेदारियां अपने साथियों को सौंप सकें। जिन लोगों को 15 दिसंबर तक कोई दूसरी भूमिका नहीं मिली ...