नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- फेस्टिव सीजन में ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करने वालों के लिए ACT Fibernet ने खास ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों को बिना किसी एक्सट्रा फीस के इंटरनेट स्पीड बढ़ाने का मौका दे रही है। इस ऑफर के साथ एलिजिबल ग्राहकों को उनके मौजूदा प्लान के आधार पर 100Mbps, 300Mbps और 500Mbps तक की स्पीड मिल सकती है। यह विकल्प लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए दिया जा रहा है। ACT Fibernet ने इस ऑफर के लिए अलग-अलग स्पीड कैटेगरीज तय की हैं। जिन ग्राहकों के पास 100Mbps से कम स्पीड वाला ब्रॉडबैंड प्लान है, उन्हें 100Mbps तक की स्पीड मिलेगी। वहीं 100Mbps से 299Mbps के बीच वाले प्लान पर 300Mbps तक की स्पीड दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Google Chrome यूजर्स तुरंत करें ये काम, वरना हैकर्स बना सकते हैं आपको निशाना इसी तरह जिन ग्राहकों के मौजूदा प्लान की...