ACP साहब, ज्ञान मत दीजिए.8 घंटे धरना देने के बाद चौकी से युवक को छुड़ा ले गए सपा विधायक
संवाददाता, सितम्बर 15 -- UP News: कानपुर में चोरी के शक में पकड़े गए युवक को थर्ड डिग्री देने और गलत फंसाए जाने के आरोप लगाकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने फीलखाना थाने की सिरकी मोहाल पुलिस चौकी में आठ घंटे धरना दिया। इसके समर्थन में व्यापारियों और बार एसोसिएशन के वकीलों समेत भाजपा के पार्षद भी आ गए। इस बीच चौकी पहुंचे एसीपी कोतवाली अमित पांडेय से भी उनकी तूतू-मैं-मैं हुई। अमिताभ ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चोरी के शक में पकड़े गए युवक की पट्टे से पिटाई की। इसकी जानकारी लेने पहुंचे तो चौकी में एसीपी कोतवाली और सिरकी मोहाल चौकी प्रभारी ने अभद्रता की। इस पर विधायक ने हाथ में पट्टा लेकर भाजपा सरकार में 'प्रजातंत्र नहीं पट्टातंत्र' और 'पुलिस सहायता केंद्र के बजाय पुलिस प्रताड़ना केंद्र' का आरोप लगाया। आठ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.