ACP विवेक भगत नहीं बन पाए एडिशनल DCP, दिल्ली सरकार ने आदेश में क्यों किया बदलाव?
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दिल्ली सरकार ने कहा है कि दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर (ACP) विवेक भगत को फिलहाल एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ADCP) का मौजूदा ड्यूटी चार्ज नहीं दिया जाएगा। एसीपी भगत पर दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। इससे पहले दिन में दिल्ली सरकार के एक आदेश में विवेक भगत समेत 12 DANIPS अफसरों को एडिशनल डीसीपी का चार्ज सौंपा गया था। दिल्ली सरकार ने सोमवार देर रात अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि 'दानिप्स' (दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा) के 12 अधिकारियों को एडीसीपी के पद का कार्यभार सौंपने संबंधी 5 अक्टूबर के आदेश में विवेक भगत के संबंध में संशोधन किया जा रहा है। इसके अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.