नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दिल्ली सरकार ने 12 सिलेक्शन ग्रेड DANIPS अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यानी एडिशनल डीसीपी का करंट ड्यूटी चार्ज देने से जुड़े आदेश में बदलाव किया है। इस संशोधित आदेश में दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को अतिरिक्त चार्ज से हटा दिया गया है। एसीपी विवेक भगत पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों के उत्पीड़न का आरोप है। इस मामले की जांच चल रही है। सरकार के मुताबिक, विवेक भगत ने खुद अनुरोध किया था कि जब तक मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक उन्हें अतिरिक्त चार्ज न दिया जाए।जांच पूरी होने तक अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं लेंगे दिल्ली सरकार ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर देर रात एक पोस्ट में कहा कि 'दानिप्स' (दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा) के 12 अधिकार...