नई दिल्ली, अगस्त 27 -- टेक कंपनी Acer ने भारत में अपना नया Swift Neo AI laptop लॉन्च कर दिया है। यह नया लैपटॉप उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जिन्हें रोजमर्रा के काम के लिए तेज परफॉर्मेंस के साथ हल्का और पोर्टेबल डिजाइन चाहिए। नया Swift Neo AI Intel Core Ultra 5 और Core Ultra 7 H Gaming-Grade processors के साथ आता है और इसमें AI बेस्ड कंप्यूटिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। Acer Swift Neo AI में नए Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 H Gaming-Grade प्रोसेसर मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि ये प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, कंटेंट क्रिएशन, ऑनलाइन कोलैबोरेशन और एंटरटेनमेंट जैसे कामों के दौरान तेज और बेहतर अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। लैपटॉप में Intel AI Boost भी इंटीग्रेटेड है, जिससे AI आधारित प्रोडक्टिविटी, कोलैबोरेशन और क्रिएटिव एप्लीकेशन...