नई दिल्ली, मई 7 -- Acer India ने अपनी नई Acer Iconia 5G टैबलेट सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी का कहना है कि यह नया टैबलेट सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और मल्टीटास्किंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Acer ने इस सीरीज को चार अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया है। खास बात यह है कि टैबलेट में स्टाइलस और कीबोर्ड कवर का भी सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह मिनी वर्कस्टेशन या लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस देने की कोशिश करता है। नया Acer Iconia iM11-22M5G टैबलेट MediaTek MT8791 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें Android 15 दिया गया है। प्रोसेसर में 2 Cortex-A78 कोर और 6 Cortex-A55 कोर शामिल हैं, जो बेहतर मल्टीटास्किंग और स्मूद परफॉर्मेंस देने में मदद करते हैं। कंपनी ने इसमें AI Processing Unit (APU) भी एड किया है, जो 2.6 TOP...