नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- आजकल ज्यादातर घरों में एसी लगी रहती है और भीषण चिपचिपी गर्मी में दिनभर घर में एसी चलती है और ढेर सारा पानी बूंद-बूंदकर निकलता है। जो यूं ही बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। जबकि इस पानी का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। फिर भी काफी सारे लोगों को लगता है एसी से निकला पानी पूरी तरह से यूजलेस है लेकिन ये गलत है। थोड़ी सी समझदारी दिखाकर इस पानी को इस्तेमाल में लाया जा सकता है। आप इस पानी को पौधों में पानी देने के लिए यूज कर सकते हैं। लेकिन लोगों को लगता है कि ये पानी पौधों को नुकसान पहुंचाएगा तो जानें कैसे करें एसी से निकले पानी का इस्तेमाल। साथ ही क्या पौधों में एसी के पानी को डालना सही है?एसी से पानी क्यों निकलता है दरअसल, AC से निकलने वाला पानी कंडेंसेशन प्रोसेस से बनता है यानी हवा में मौजूद नमी पानी की बूंदों...