नई दिल्ली, फरवरी 24 -- ज्यादातर घरों में एसी का इस्तेमाल किया जाता है और बहुत से लोग ऐसे हैं जो इसके रिमोट का इस्तेमाल सिर्फ ऑन/ऑफ के लिए करते हैं। हालांकि, एयर कंडीशनर के रिमोट में अलग-अलग बटन होते हैं जो खूब काम के होते हैं। अगर आप एसी के रिमोट में मौजूद सभी बटन को समझेंगे तो कई ऐसे खास फीचर्स को एक्टिवेट कर पाएंगे जो मौसम के मुताबिक आपके एसी को सही काम करने में मदद करेंगे। यह भी पढ़ें- कम खर्च में घर चलाने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके, नहीं होगी उधारी, होगी बचत ड्राई मोड - बारिश के मौसम में जब चिपचिपी बढ़ जाती है तो यह मोड काम आ सकता है। ये मोड मुंबई, चेन्नई या कोलकाता जैसे शहरों में बहुत काम आ सकता है। यह मोड कमरे को बहुत ज्यादा ठंडा किए बिना हवा से एक्सट्रा नमी को हटा देता है। जिससे कमरा कम चिपचिपा हो जाता है। कूल मोड - ये कूलिंग मोड है।...