नई दिल्ली, जुलाई 28 -- बरसात के सीजन में उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग AC चलाकर कमरे को ठंडा करते हैं और एयर कंडीशनर से फटाफट कमरा चिल्ड हो जाता है। कई बार ऐसा होता है कि एसी घंटों तक चलता रहता है लेकिन कमरा ठंडा नहीं हो पाता। ऐसे में हम एसी का फिल्टर, जाली और टेंपरेचर कम-ज्यादा करके सब देख लेते हैं, लेकिन क्या आप एसी की गैस चेक कर पाते हैं? एसी की गैस अगर लीक हो रही होगी या कंप्रेसर में कोई समस्या हुई, तब भी आपको सही कूलिंग नहीं मिलेगी। आज हम आपको बताएंगे कि एसी की गैस लीक और कंप्रेसर को चेक कैसे करें?AC की गैस लीक क्यों होती है? AC की गैस (रेफ्रिजरेंट) अपने आप खत्म नहीं होती। अगर गैस कम हो रही है, तो इसका मतलब ज्यादातर मामलों में कहीं न कहीं लीकेज है। समय के साथ कॉपर पाइप में नमी, धूल और केमिकल्स के कारण छोटे-छोटे छेद हो सकते है...