नई दिल्ली, मई 19 -- Right Temperature to Run AC: गर्मी बढ़ रही है ऐसे में ज्यादातर लोग AC को सीधे 16 या 18 डिग्री सेल्सियस पर चला देते हैं ताकि कमरा जल्दी ठंडा हो जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना न सिर्फ बिजली बिल बढ़ाता है बल्कि AC पर भी ज्यादा दबाव डालता है? अब सरकार और ऊर्जा मंत्रालय से जुड़े एक्सपर्ट्स लोगों को AC सही तापमान पर चलाने की सलाह दे रहे हैं। Bureau of Energy Efficiency यानी BEE के मुताबिक AC को 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास चलाना सबसे सही माना जाता है। सरकार का कहना है कि इससे बिजली की काफी बचत हो सकती है और लोगों को आराम भी मिलता है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार AC का तापमान सिर्फ 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ाने से करीब 6% तक बिजली बचाई जा सकती है। हाल के दिनों में AC तापमान को लेकर सरकार की चर्चा इसलिए भी तेज हुई क्यों...