नई दिल्ली, मई 13 -- गर्मियों में एयर कंडीशनर यानी AC लोगों की जरूरत बन चुका है। तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घर, ऑफिस और कार हर जगह AC का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन लंबे समय तक AC में रहने का असर सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि स्किन पर भी पड़ सकता है। AC कमरे की नमी कम कर देता है, जिससे हवा ड्राई हो जाती है। इसका सीधा असर त्वचा पर दिखाई दे सकता है। कई लोगों को स्किन ड्रायनेस, खुजली, खिंचाव और डलनेस जैसी समस्याएं महसूस होने लगती हैं। अगर सही तरीके से स्किन का ख्याल ना रखा जाए, तो त्वचा और ज्यादा बेजान दिख सकती है।AC स्किन को कैसे प्रभावित करता है?स्किन को ड्राई बना सकता है: AC हवा की नमी कम कर देता है, जिससे त्वचा का नेचुरल मॉइश्चर भी कम होने लगता है। इससे स्किन रूखी और खिंची हुई महसूस हो सकती है।स्किन की चमक कम हो सकती है: लंबे समय तक AC मे...