नई दिल्ली, जुलाई 9 -- पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पीडब्ल्यूडी की तरफ से काम करने वाले 42 साल के कर्मचारी दीपक ने बुधवार को अपने ही घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के एक सुरक्षा गार्ड के चोरी का झूठा आरोप लगाने और बेवजह पिटाई करने से दीपक गहरे मानसिक सदमे में था। इसी अपमान के कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने अस्पताल परिसर में आरोपी गार्ड के खिलाफ गुरुवार को जमकर नारेबाजी की। शिकायत और बढ़ते बवाल को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी गार्ड करण को नौकरी से हटा दिया गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को अस्पताल प्रशासन से शिकायत मिलने के बाद मा...