ग्वालियर, मार्च 8 -- ग्वालियर के सबसे व्यस्ततम बाजार दौलतगंज के बालाबाई के बाजार में स्थित एक मकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एयर कंडीशनर का कंप्रेशर फटने से आग लगने की बात सामने आई है। मकान में मौजूद गैस सिलेंडर से गैस रिसने के चलते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई। दरअसल ग्वालियर के बाला बाई के बाजार में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने की घटना में एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई और मकान में रखा लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। मकान के अंदर दो बच्चों समेत कुछ लोग फंसे थे जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया। नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय फॉरेस्ट पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और स्थानीय विधायक सतीश सिकरवार मौके पर मौजूद रहे। 3 घंटे बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.