नई दिल्ली, अगस्त 22 -- बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन और सीनियर एडवोकेट वाईआर सदाशिव रेड्डी ने काउंसिल में अपॉइंटमेंट्स में गड़बड़ी, फंड्स का गलत इस्तेमाल और इसके कामकाज में ट्रांसपेरेंसी की कमी का आरोप लगाते हुए बीसीआई चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा से तुरंत इस्तीफे की मांग की है। इस पर मनन कुमार मिश्रा ने पलटवार किया है। रेड्डी के आरोपों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन और भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "सबसे पहले, मैं यह साफ कर दूं कि वह बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन नहीं हैं। बल्कि, आज वह स्टेट बार काउंसिल के मेंबर भी नहीं हैं। नंबर दो, यह एक डेमोक्रेटिक बॉडी है। लोग चुने जाते हैं। ग्रुप होते हैं, और पार्टी पॉलिटिक्स के साथ-साथ अंदरूनी पॉलिटिक्स भी होती है।'ABCD जैसे लोग चाहे जो भी कहें, उसकी कोई वैल्यू नहीं'...