बागपत, अगस्त 27 -- UP News: केंद्रीय राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी गुरुवार को बागपत पहुंचे। यहां खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रोजेक्ट पुस्तकालय के तहत आनंदया फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा के ABCD के बाद भी चीजें आती हैं। अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जयंत चौधरी ने कहा, 'ABCDके बाद भी चीजें आती हैं, दिखाएंगे उनको।' वहीं, अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए पोस्टरों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि पोस्टर किसने लगाए हैं। जयंत चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी को भी लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन म...