नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- पंजाब विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ सियासी पार्टियों ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने भी अपना घर दुरुस्त करते हुए चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी नशा, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई को मुद्दा बना रही है। पार्टी रणनीतिकार मानते हैं कि पंजाब में राजनीतिक स्थितियां काफी हद तक कांग्रेस के पक्ष में हैं। इसकी वजह यह है कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों में नाराजगी है और अकाली दल का समर्थन भी लगातार कम हुआ है। यह भी पढ़ें- पंजाब सीएम भगवंत मान का पाकिस्तान में कार्यक्रम, सरकार से मांगी यात्रा की इजाजत हालांकि, कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी अपने चुनौती वोट प्रतिशत में वृद्धि है। दरअसल पंजाब में शहरी मतदाता काफी हद तक भाजपा को वोट करते हैं, जबकि ग्रामीण मतदात...