नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी की रेड हुई है। वह उच्च सदन में पार्टी के उपनेता भी हैं। उन्हें हाल ही में राघव चड्ढा के स्थान पर यह जिम्मेदारी मिली थी। अशोक मित्तल की पहचान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक के तौर पर रही है। इस रेड को भगवंत मान ने भाजपा की ओर से चुनावी तैयारी बताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 'भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू... आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड। यह मोदी का स्टाइल है। लेकिन हम भो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे।' भगवंत मान की पोस्ट को ही रीशेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका क...