राहुल मानव, जून 12 -- आम आदमी पार्टी एक बार फिर भाजपा से मात खा गई। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति में भी भाजपा ने परचम लहरा दिया है। भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने आप के प्रत्याशियों को पटखनी देते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के चुनाव गुरुवार को निगम मुख्यालय में संपन्न हुए। इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे। इसमें भाजपा की सत्या शर्मा अध्यक्ष और सुंदर सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। दोनों को 11 वोट मिले। इसमें स्थायी समिति के कुल 18 सदस्यों ने वोट डाले। इसमें भाजपा के कुल 11 सदस्यों ने वोट डाले, जिसमें तीन सदस्य सदन से हैं और आठ सदस्य वार्ड समिति से हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के स्थायी समिति के कुल सात सदस्यों ने वोट डाले। इनमें तीन सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.