AAP नेता बताकर फर्जी ज्वाइनिंग; कांग्रेस पर संजय सिंह ने अफवाह फैलाने का आरोप लगाया
लखनऊ, सितम्बर 7 -- आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस पर भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव बताकर कुछ लोगों को अपने साथ शामिल कराया, जबकि आप के संगठन में इन नामों से ऐसे पदाधिकारी हैं ही नहीं। संजय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ अखबारों और सोशल मीडिया हैंडल पर खबर चलाई जा रही है कि आप किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पांडे, प्रदेश महासचिव संजय मिश्रा और कुछ अन्य लोग कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस खबर को गलत बताते हुए सवाल उठाया कि आखिर किस व्यक्ति ने अखबारों को यह जानकारी दी।आप नेता बताकर कांग्रेस में फर्जी ज्वाइनिंग आप नेता ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.