नई दिल्ली, जून 13 -- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें 'शर्म प्रूफ' बताया है। आप नेता ने कहा कि जिस तरह साउंड प्रूफ होता है, वाटर प्रूफ होता है, उसी तरह पीएम मोदी शर्म प्रूफ हो गए हैं। उन्हें किसी भी बात पर शर्म नहीं आती है। संजय सिंह ने कहा कि एपस्टिन फाइल का इतना दबाव है कि अपने दोस्त अडानी को बचाने के चक्कर में पीएम मोदी इस कदर डरपोक हो चुके हैं कि तीन भारतीयों के मारे जाने पर भी अमेरिका के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं।अमेरिका के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका ने हमारे तीन भारतीयों को मार दिया, तीन जहाजों पर हमला किया, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी अमेरिका के खिलाफ नहीं बोला। यहां तक कि शोक-संवेदना भी नहीं जताई। विदेश मंत्रालय के बयान में अमेरिका का जिक्र तक...