AAP की लहर में बिखरी कांग्रेस, राहुल-खरगे के सामने भिड़े चन्नी और वारिंग; बैठक छोड़ निकले बाजवा
नई दिल्ली, मई 31 -- पंजाब में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने कांग्रेस के लिए सिर्फ सीटों का नुकसान नहीं कराया है, बल्कि पार्टी के भीतर की गुटबाजी और कलह को भी चौराहे पर ला खड़ा किया है। एक ओर राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने शहरी इलाकों में एकतरफा लहर पर सवार होकर प्रचंड जीत दर्ज की है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस आंतरिक अंतर्विरोधों से जूझ रही है। शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में बुलाई गई समीक्षा बैठक बेहद तूफानी रही। बैठक में पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बीच तीखी बहस और व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह हार कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे को गहरा नुकसान पहुंचा सकती है। इस आंतरिक विवाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.