नई दिल्ली, जुलाई 17 -- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बुधवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद से ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। बता दें कि साल 2024 का लोकसभा चुनाव आप और कांग्रेस ने INDIA गठबंधन के तहत लड़ा था। हालांकि, बाद में हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनावों में दोनों ने अलग-अलग दो-दो हाथ किया था। संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि हमने साफ कर दिया है कि INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था। जहां तक संसद का सवाल है तो हम हमेशा सरकार की सभी गलत नीतियों का विरोध करते रहे हैं। हम संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में झुग्गियों को तोड़े जाने का मुद्दा उठाएंगे। हमने आधिकारिक तौर पर कहा है कि आम आदमी पार्टी आज से भारत गठबंधन के साथ नहीं है। हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। इसके साथ ही आप...